डिजिटल पेमेंट में एक नए युग की शुरुआत यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI Circle ने की है। इसके जरिये आप आसानी से घर बैठे पेमेंट कर सकते हैं। UPI यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI के नए फीचर को शुरू किया हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल (GFF), 2024 में UPI सर्कल (UPI Circle) फीचर को लॉन्च किया था। इस फीचर को लॉन्च करते हुए शक्तिकांत दास ने कहा था कि इस फीचर के जरिये अब दो लोग एक बैंक अकाउंट से आसानी से UPI कर सकते हैं। इस फीचर से आने से डिजिटल पेमेंट में वृद्धि होगी।
अब एनपीसीआई ने UPI में ‘UPI Circle’ फीचर को जोड़ा है। इस फीचर में वह यूजर भी UPI का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनका बैंक अकाउंट (Bank Account) UPI से लिंक नहीं हैं। इस आर्टिकल में हम आपको UPI Circle के बारे में हर जानकारी देंगे। इसलिए इस लेख को आखिर तक पढ़ियेगा ताकि आपको UPI Circle की पूरी जानकारी प्राप्त हो सकें।
यू.पी.आई.सर्किल एक ऐसा फीचर है जिसमें यूजर बिना किसी बैंक अकाउंट के भी यूपीआई से पेमेंट कर सकते हैं। जो यूजर ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking) का इस्तेमाल नहीं करते हैं उनके लिए यह फीचर काफी फायदेमंद साबित होगा।
UPI Circle के जरिये पेमेंट के लिए यूजर को केवल मोबाइल नंबर और ओटीपी (OTP) की जरूरत होगी। इस फीचर से अब परिवार या दोस्तों को भी फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन करने की सुविधा मिलेगी।
यू.पी.आई.सर्किल में प्राइमरी यूजर और सेकेंडरी यूजर शामिल होते हैं। जिस यूजर की यूपीआई आईडी (UPI ID) है उसे प्राइमरी यूजर कहेंगे, वहीं जिन्हें UPI Circle से जोड़ा जाएगा उसे सेकेंडरी यूजर कहते हैं। सेकेंडरी यूजर भी आसानी से यूपीआई पेमेंट की सुविधा का फायदा उठा सकता है।
इसे ऐसे समझते हैं कि प्राइमरी यूजर यूपीआई का इस्तेमाल करने का पावर सेकेंडरी यूजर को देता है। वह प्राइमरी यूजर के अकाउंट से आसानी से पेमेंट कर सकते हैं। सेकेंडरी यूजर पार्शियल (आंशिक) या फुल यूपीआई पेमेंट कर सकता है या इसकी परमिशन प्राइमरी यूजर को नहीं दे सकता है।
उदाहरण के तौर पर अगर पिता अपने यूपीआई आईडी में UPI Circle फीचर के तहत बेटे को जोड़ता है तो पिता के पास अधिकार है कि वह बेटे को पार्शियल (आंशिक) या फुल पेमेंट में से कोई एक अधिकार दे सकता है।

यू.पी.आई.सर्किल के निम्नलिखित उद्देश्य हैं:
निम्नलिखित तरीका है जिसके माध्यम से आप यूपीआई को सेकेंडरी यूजर के साथ जोड़ सकते हैं और उन्हें प्राइमरी यूजर की यूपीआई आईडी का इस्तेमाल करने की सुविधा दे सकते हैं।
लिंक करने के लिए निम्नलिखित तरीका अपनाएं :
यह सुनिश्चित करने के लिए कि UPI Circle एक सुरक्षित तरीका है, एनपीसीआई ने निम्नलिखित नियम प्रदान किए हैं जो सुरक्षा प्रोटोकॉल के रूप में काम करते हैं।

‘फुल डेलीगेशन’ के तहत प्राइमरी यूजर अपने सभी सेकेंडरी यूजर्स को एक लिमिट तक ट्रांजैक्शन करने की परमिशन देता है। UPI Circle में इसकी मैक्सिमम लिमिट 15,000 रुपए है। हालांकि, एक बार में वह मैक्सिमम 5000 रुपए तक का ट्रांजैक्शन कर सकेगा।
‘पार्शियल डेलिगेशन’ में प्राइमरी यूजर अपने सेकेंडरी यूजर्स को पेमेंट प्रोसेस शुरू करने की परमिशन देता है। हालांकि, पेमेंट तभी होगा जब प्राइमरी यूजर UPI PIN डालेगा। इसमें पेमेंट की मैक्सिमम लिमिट फुल ट्रांजैक्शन के बराबर यानी 15,000 रुपए है।
यू.पी.आई.सर्किल के निम्नलिखित फायदे हैं:
यू.पी.आई.सर्किल जितना ही फायदेमंद है उतना ही इसके नुकसान भी हैं। दरअसल, इस फीचर में यूपीआई पेमेंट के लिए सेकेंडरी यूजर पूरी तरह से प्राइमरी यूजर पर डिपेंड है। इसके अलावा कोई भी ट्रांजैक्शन करने से पहले सेकेंडरी यूजर को प्राइमरी यूजर से परमिशन लेनी होगी। प्राइमरी यूजर की परमिशन लिए बगैर सेकेंडरी यूजर इसका इस्तेमाल नहीं कर सकता हैं।
UPI Circle फीचर डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिनके पास अपना बैंक खाता नहीं है या जो अपने वित्तीय लेनदेन पर नियंत्रण रखना चाहते हैं। इस फीचर के जरिये माता-पिता, बुजुर्ग और छोटे व्यवसायिक समूह भी आसानी से अपने खातों का संचालन कर सकते हैं। हालाँकि, यह फीचर जितना फायदेमंद है, उतना ही इसके साथ कुछ सीमाएँ भी हैं, जैसे कि सेकेंडरी यूजर की प्राइमरी यूजर पर निर्भरता। लेकिन फिर भी, यू.पी.आई.सर्किल ने डिजिटल पेमेंट को ज्यादा सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे देश में डिजिटल लेनदेन को और ज्यादा बढ़ावा मिलेगा।
Que: UPI Circle क्या है?
Ans: यू.पी.आई.सर्किल एक नया फीचर है जो आपको बिना बैंक खाता लिंक किए, UPI के माध्यम से पेमेंट करने की सुविधा देता है। इसमें प्राइमरी यूजर अपने बैंक अकाउंट को सेकेंडरी यूजर के साथ शेयर कर सकता है, जिससे सेकेंडरी यूजर भी डिजिटल पेमेंट कर सकता है।
Que: UPI Circle में प्राइमरी और सेकेंडरी यूजर कौन होते हैं?
Ans: प्राइमरी यूजर वह होता है जिसके बैंक खाते से UPI लिंक होता है, जबकि सेकेंडरी यूजर वह होता है जिसे प्राइमरी यूजर अपने खाते से जुड़ने की अनुमति देता है।
Que: क्या UPI Circle फीचर का इस्तेमाल बिना बैंक खाता लिंक किए किया जा सकता है?
Ans: हां, यू.पी.आई.सर्किल फीचर का इस्तेमाल बिना बैंक खाता लिंक किए किया जा सकता है। सेकेंडरी यूजर केवल प्राइमरी यूजर के माध्यम से UPI पेमेंट कर सकता है।
Que: UPI Circle में ट्रांजैक्शन की सीमा क्या है?
Ans: यू.पी.आई.सर्किल में सेकेंडरी यूजर के लिए प्हर महीने ट्रांजैक्शन की सीमा 15,000 रुपये है, और प्रति ट्रांजैक्शन की सीमा 5,000 रुपये है।
Que: क्या UPI Circle में सेकेंडरी यूजर को पेमेंट करने के लिए प्राइमरी यूजर की अनुमति की जरुरत होती है?
Ans: यह प्राइमरी यूजर पर निर्भर करता है कि वह सेकेंडरी यूजर को पूरा एक्सेस (फुल डेलिगेशन) देता है या आंशिक एक्सेस (पार्शियल डेलिगेशन)। आंशिक एक्सेस के मामले में, सेकेंडरी यूजर को पेमेंट करने के लिए प्राइमरी यूजर से अनुमति लेनी होगी।
Previous Post
Next Post