आजकल बहुत से लोग (Loan and Credit Card Settlement) पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी कारणवश हम समय पर भुगतान नहीं कर पाते हैं और धीरे-धीरे कर्ज बढ़ता जाता है। जब लोगो की आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है और उनके लिए भुगतान करना मुश्किल हो जाता है, तब लोग बैंक से “सेटलमेंट” की बात करते हैं। सेटलमेंट का मतलब है – बैंक और ग्राहक के बीच समझौता, जिसमें पूरी राशि न लेकर कुछ तय रकम में मामला निपटाया जाता है।
अब सवाल यह भी आता है कि क्या बैंक लोन और क्रेडिट कार्ड दोनों को एक साथ सेटल करती है? इसका जवाब है – हाँ, कुछ मामलों में बैंक ऐसा करती है, लेकिन यह हर स्थिति में संभव नहीं होता हैं।
अगर दोनों खाते (Loan और Credit Card) एक ही बैंक के हैं, और आपकी आर्थिक हालत बेहद खराब है, तो बैंक आपकी रिक्वेस्ट पर एक साथ सेटलमेंट की अनुमति दे सकती है। लेकिन यह पूरी तरह बैंक की नीति, आपकी भुगतान क्षमता और केस की गंभीरता पर भी निर्भर करता है।
ध्यान रखें की, सेटलमेंट का असर आपकी क्रेडिट रिपोर्ट और CIBIL स्कोर पर होता है। “Settled” का टैग भविष्य में लोन या क्रेडिट कार्ड मिलने में बाधा बन सकता है। इसलिए यह अंतिम उपाय होना चाहिए।
आज के समय में बहुत से लोग बैंक से पर्सनल लोन लेते हैं या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। ये दोनों सुविधाएं हमारी आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने में काफी मदद करती हैं, लेकिन कभी-कभी ऐसा समय भी आता है जब हम लोन की EMI या क्रेडिट कार्ड का बिल समय पर नहीं चुका पाते हैं। ऐसी स्थिति में हमारे ऊपर कर्ज बढ़ने लगता है और बैंक से बार-बार रिकवरी कॉल्स आने लगती हैं। जब हालात और बिगड़ जाते हैं तो हमें लोन या क्रेडिट कार्ड को “सेटल” यानी समझौते के ज़रिए खत्म करने की ज़रूरत पड़ती है।
अब सवाल यह उठता है कि अगर हमारे ऊपर बैंक का लोन भी बकाया है और क्रेडिट कार्ड का बकाया भी है, तो क्या बैंक इन दोनों को एक साथ सेटल कर सकती है? क्या एक ही सेटलमेंट में दोनों का समाधान किया जा सकता है? क्या इससे हमें कुछ राहत मिलेगी या इससे हमारी क्रेडिट रिपोर्ट और CIBIL स्कोर पर कोई असर पड़ेगा? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में आते हैं जो आर्थिक संकट से जूझ रहे होते हैं।
दरअसल, बैंक सेटलमेंट एक ऐसा प्रोसेस होता है जिसमें बैंक उधार लेने वाले व्यक्ति से पूरा पैसा नहीं, बल्कि लिए गए लोन का कुछ प्रतिशत राशि लेकर उसका खाता बंद कर देती है। इसे “वन टाइम सेटलमेंट” भी कहा जाता है। लेकिन यह जानना भी ज़रूरी है कि लोन और क्रेडिट कार्ड दोनों ही अलग-अलग प्रोडक्ट्स होते हैं और उनका सेटलमेंट भी अलग-अलग शर्तों पर भी निर्भर करता है।
आज के इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे कि बैंक कैसे लोन और क्रेडिट कार्ड को सेटल करती है, क्या-क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं, किस स्थिति में एक साथ सेटलमेंट संभव है, और इसके क्या फायदे और नुकसान हो सकते हैं।
लोन सेटलमेंट एक ऐसी वित्तीय प्रक्रिया होती हैं जिसमे आप एकमुश्त भुगतान करके अपने लोन पर बकया राशि का एक हिस्सा माफ़ करने के लिए अपने लेनदार से बातचीत करते हैं। यह एक ऐसा समझौता होता हैं जिसे आप अपने कार्ड जारीकर्ता के साथ अंतिम उपायें के रूप में तब करते हैं जब आप देखते हैं की आपके लोन पर कर्ज बढ़ता जा रहा हैं।
ऐसा फ़िज़ूल के खर्च से लेकर लापरवाही से खर्च करने की आदतों तक कई कारणों से हो सकता हैं। जब आपका कर्ज बढ़ता है तो उसपर ब्याज भी बढ़ता हैं जिससे आपको बकाया राशि चुकाने में मुश्किल हो सकती हैं। अगर आपको इससे बहार निकलने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा हैं तो आप सेटलमेंट की सिफारिश कर सकते हैं।
Credit Card Settlement एक ऐसी प्रक्रिया हैं जिसमे आप एकमुश्त भुगतान करके अपने क्रेडिट कार्ड पर बकया राशि का एक हिस्सा माफ़ करने के लिए अपने लेनदार से बातचीत करते हैं। यह एक ऐसा समझौता होता हैं जिसे आप अपने कार्ड जारीकर्ता के साथ अंतिम उपायें के रूप में तब करते हैं जब आप देखते हैं की आपके क्रेडिट कार्ड पर कर्ज बढ़ता जा रहा हैं।
ऐसा फ़िज़ूल के खर्च से लेकर लापरवाही से खर्च करने की आदतों तक कई कारणों से हो सकता हैं। जब आपका कर्ज बढ़ता है तो उसपर ब्याज भी बढ़ता हैं जिससे आपको बकाया राशि चुकाने में मुश्किल हो सकती हैं। अगर आपको इससे बहार निकलने का कोई रास्ता नहीं दिख रहा हैं तो आप Credit Card Settlement की सिफारिश कर सकते हैं।
आइए जानते हैं कि दोनों को (Loan and Credit Card Settlement) सेटल करने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज देने होते हैं:
1. पहचान पत्र (ID Proof)
2. पता प्रमाण (Address Proof)
3. आय प्रमाण (Income Proof) – (जरूरत पड़ने पर)
4. लोन स्टेटमेंट
आपको अपने बकाया (outstanding) की सही जानकारी देने के लिए लोन का स्टेटमेंट देना होगा। यह स्टेटमेंट बैंक खुद भी निकाल सकता है, लेकिन कई बार वे आपसे इसकी कॉपी मांगते हैं।
5. सेटलमेंट अनुरोध पत्र (Settlement Request Letter)
अगर आप खुद से बैंक सेटलमेंट के लिए अप्रोच कर रहे हैं, तो आपको एक लिखित अनुरोध पत्र (Settlement Request Letter) देना होगा, जिसमें आप यह बता सकते हैं कि:
6. बैंक द्वारा दिया गया सेटलमेंट ऑफर लेटर
जब बैंक सेटलमेंट के लिए सहमत हो जाता है, तो वे आपको एक Settlement Offer Letter देते हैं। इसे ध्यान से पढ़ें और उसमें दी गई राशि और शर्तों की पुष्टि करें।
नीचे कुछ कदम दिए गए हैं, जो (Loan and Credit Card Settlement) सेटलमेंट करने से पहले अपनाने चाहिए:
नीचे कुछ सामान्य कारण दिए गए हैं:
अगर आप अपने लोन का बकाया चुकाने में असमर्थ हैं और भारी ब्याज दरों से परेशान हैं, तो सेटलमेंट एक संभावित समाधान हो सकता है। इस प्रक्रिया के तहत, बैंक या लोन कंपनी आपकी कुल बकाया राशि का कुछ हिस्सा माफ कर सकती है और आपको एकमुश्त भुगतान (One-time Settlement) करने का विकल्प देती है। हालांकि, यह आपके CIBIL Score को प्रभावित कर सकता है, इसलिए इसे अंतिम विकल्प के रूप में ही अपनाएं।
सेटलमेंट का क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसका असर निम्नलिखित तरीकों से देखा जा सकता है:
हाँ, कुछ मामलों में बैंक पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड दोनों को एक साथ (Loan and Credit Card Settlement) सेटल करने के लिए तैयार हो सकती है, लेकिन यह पूरी तरह से बैंक की पॉलिसी, आपकी वित्तीय स्थिति और बकाया राशि पर भी निर्भर करता है।
आइए इसे थोड़ा विस्तार से समझते हैं:
1. सेटलमेंट क्या होता है?
सेटलमेंट का मतलब होता है – बैंक और ग्राहक के बीच एक समझौता, जिसमें ग्राहक पूरा बकाया नहीं, बल्कि एक तय की गई राशि को देकर अपना खाता बंद करवा सकता है। बैंक इसे ‘वन टाइम सेटलमेंट’ (OTS) कहते हैं।
2. क्या एक साथ दोनों सेटल हो सकते हैं?
अगर आपके पास एक ही बैंक से पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड दोनों हैं, और आपने दोनों में डिफॉल्ट किया है, तो आप बैंक से रिक्वेस्ट कर सकते हैं कि दोनों को एक साथ जोड़कर सेटलमेंट ऑफर दिया जाए।
बैंक आपकी सामूहिक देनदारी (total liability) को देखकर आपको एक कंबाइंड ऑफर दे सकती है।
लेकिन हर बैंक यह सुविधा नहीं देती हैं, और कभी-कभी दोनों अकाउंट के लिए अलग-अलग सेटलमेंट प्रोसेस चलता है।
आइए जानते हैं कि (Loan and Credit Card Settlement) सेटलमेंट करने के क्या फायदे होते है:
आइए विस्तार से जानते हैं कि (Loan and Credit Card Settlement) सेटलमेंट करने के क्या नुकसान होते हैं।
आज के समय में बहुत से लोग एक साथ कई वित्तीय प्रोडक्ट जैसे पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। जब इनका भुगतान समय पर नहीं हो पाता हैं, तो धीरे-धीरे कर्ज बढ़ता जाता है और लोगो की स्थिति इतनी बिगड़ जाती है कि उन्हें सेटलमेंट का विकल्प अपनाना पड़ता है। ऐसे में यह जानना भी ज़रूरी हो जाता है कि क्या बैंक इन दोनों कर्जों को एक साथ सेटल कर सकती है या नहीं?
जैसा कि हमने ऊपर चर्चा की, बैंक कुछ खास परिस्थितियों में लोन और क्रेडिट कार्ड दोनों को एक साथ सेटल करने की अनुमति दे सकती है। लेकिन यह कोई आम प्रक्रिया नहीं होती है। यह पूरी तरह से आपकी आर्थिक स्थिति, बैंक की नीति, और आपके केस की गंभीरता पर भी निर्भर करता है। बैंक को यह भरोसा होना चाहिए कि ग्राहक अब पूरी राशि चुकाने की स्थिति में नहीं है, और यह (Loan and Credit Card Settlement) सेटलमेंट ही एकमात्र विकल्प है जिससे मामला सही तरीके से निपटाया जा सकता है।
लेकिन यह भी ध्यान रखना ज़रूरी होता है कि सेटलमेंट करना कोई बहुत फ़ायदेमदं विकल्प नहीं होता हैं, क्योंकि इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर गहरा असर पड़ता है। जब आप लोन या क्रेडिट कार्ड को सेटल करते हैं, तो आपकी CIBIL रिपोर्ट में “Settled” का टैग जुड़ जाता है, जो यह दर्शाता है कि आपने पूरा कर्ज नहीं चुकाया। इससे भविष्य में लोन लेना, क्रेडिट कार्ड दोबारा हासिल करना या किसी भी प्रकार की क्रेडिट सुविधा पाना मुश्किल हो सकता है।
Que: क्या Credit Card Settlement के बाद CIBIL स्कोर सुधारा जा सकता है?
Ans: हां, लेकिन इसमें समय लगेगा। अगर आप सेटलमेंट के बाद समय पर EMI भरते हैं, क्रेडिट कार्ड का सही उपयोग करते हैं, और अन्य लोन का नियमित भुगतान करते हैं, तो धीरे-धीरे आपका CIBIL स्कोर बेहतर हो सकता है।
Que: Credit Card Settlement करने से CIBIL स्कोर पर क्या असर पड़ता है?
Ans: हां, Credit Card Settlement करने से आपका CIBIL स्कोर खराब हो सकता है। बैंक इसे क्रेडिट रिपोर्ट में “Settled” स्टेटस में दिखाते हैं, जिससे भविष्य में लोन और क्रेडिट कार्ड मिलने में दिक्कत हो सकती है।
Que: क्या मैं सुरक्षित (Secured) लोन के लिए भी सेटलमेंट का विकल्प चुन सकता हूँ?
Ans: नहीं, सेटलमेंट आमतौर पर असुरक्षित (Unsecured) लोन जैसे क्रेडिट कार्ड, मेडिकल बिल, या व्यक्तिगत लोन के लिए ही उपलब्ध होता है। सुरक्षित लोन जैसे होम लोन या ऑटो लोन के लिए सेटलमेंट आमतौर पर एक विकल्प नहीं होता है।
Que: क्या सेटलमेंट की प्रक्रिया के दौरान मैं अपने लोन का भुगतान बंद कर सकता हूँ?
Ans: सेटलमेंट कंपनियाँ अक्सर सलाह देती हैं कि आप अपने लोन का भुगतान अस्थायी रूप से रोक दें और इसके बजाय एक एस्क्रो खाते में पैसा जमा करें। यह जमा राशि बाद में सेटलमेंट के लिए एकमुश्त भुगतान के रूप में उपयोग की जाती है। हालाँकि, इस निर्णय से आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए इसे समझदारी से अपनाना चाहिए।
Que: सेटलमेंट की प्रक्रिया में कितना समय लगता है?
Ans: सेटलमेंट की प्रक्रिया आमतौर पर 6 से 8 महीनों में पूरी हो सकती है, लेकिन यह आपके बकाया लोन की राशि और आपकी वित्तीय स्थिति पर निर्भर करता है। कुछ मामलों में यह प्रक्रिया 1 से 2 साल भी ले सकती है।